फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पत्राचार बीएड वाले भी करेंगे विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग

Thu, 09 Jan 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पत्राचार बीएड वालों को विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण देने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


शासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जांच के समय यदि पिता के नाम का जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है तो उसे काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती के लिए वर्ष 2004 में बीएड वालों से आवेदन मांगे गए थे।

इसमें पत्राचार बीएड वालों ने भी आवेदन किया था, लेकिन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने उस समय पत्राचार बीएड वालों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन्हें प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू हुई तो जाति प्रमाण पत्र का मामला फंस गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर जब पत्राचार बीएड वाले काउंसलिंग के लिए पहुंचे तो पति के नाम पर जाति प्रमाण पत्र देने वाली महिलाओं को इससे अलग कर दिया गया।
विज्ञापन


एससीईआरटी ने इस संबंध में शासन से निर्देश मांगा था। अब वहां से स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि काउंसलिंग के समय भी पिता के नाम जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है तो उसे प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें