फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम, आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिलेगा 10 हजार आवास भत्ता

Thu, 05 Sep 2019 12:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों और अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकारों को 10 हजार रुपये मासिक आवास भत्ते की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, वित्त संजीव मित्तल ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार आवास भत्ते की सुविधा सुविधा तभी मिलेगी जब सरकार उन्हें कोई आवास उपलब्ध नहीं करा रही हो। आवास भत्ते की राशि 10 हजार रुपये होगी। दरअसल, बड़ी संख्या में विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों और अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकारों की नियुक्तियां हुई हैं।

इन्हें आवास उपलब्ध नहीं हो पाए हैं और आवास भत्ते की सुविधा भी नहीं मिल रही है। इसी सुविधा के लिए बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। आवास भत्ते के लिए सपा शासनकाल में दिसंबर 2014 में आदेश जारी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें