मुख्यमंत्री योगी ने अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में तितावी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। बुधवार शाम को लखनऊ में हुए समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह अवार्ड दिया। शिक्षक की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशियां छाई हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश भर के 49 शिक्षक, शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें तितावी प्राथमिक विद्यालय नंबर एक प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटे अधिकारी, तेजी से निपट रहे लंबित कार्य
बीएसए योगेश शर्मा ने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने विद्यालय को आधुनिक विद्यालय बनाया है, जिसके लिए उनका इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ। गांव जसोई निवासी अखलाक अहमद वर्ष 2004 से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। बुधवार शाम को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर के जूपिटर हॉल में हुए समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, चांदी की सरस्वती की मूर्ति और 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
अखलाक को यह पुरस्कार मिलने से उनके परिवार में पत्नी मेहरुन्निशा, बेटो फैसल, मौहम्मद असलान और बेटी रुहेलानाज की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/