फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: आखिर बंद करने पड़े अंबेडकर पार्क समेत पांच और स्मारक

Thu, 19 Mar 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना के खतरे को देखते हुए अंबेडकर पार्क, ईको पार्क सहित पांच और स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और रिवरफ्रंट पर किड्स जोन और ओपन जिम को भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इन स्मारकों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की वजह से कोरोना के खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद अंबेडकर पार्क स्मारक समिति और एलडीए अधिकारियों ने यहां प्रवेश रोक दिया है।

स्मारक समिति के प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि अंबेडकर पार्क के अलावा अंबेडकर पार्क बाह्य क्षेत्र में मौजूद म्यूजिकल फाउंटेन, जेल रोड स्थित ईको पार्क, कांशीराम स्मारक, बौद्ध विहार में भी प्रवेश बंद है। इन सभी स्मारकों में रोजाना तीन हजार से अधिक पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन

ओपन जिम, किड्स जोन भी बंद

एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए पार्कों को पूरी तरह बंद नहीं किया जा रहा है। यहां सामान्य रूप से लोग एक मीटर से अधिक दूरी पर खुद ही रहते हैं। वहीं संपर्क में आ सकने वाली जगहों जैसे ओपन जिम, किड्स जोन आदि बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, रिवरफ्रंट सहित एलडीए के अधीन सभी पार्कों में लागू होगा।

 
विज्ञापन

ऑटो, टैंपो में यात्रियों को करेंगे सैनेटाइज

ऑटो, टेंपो व ओला-उबर में भी यात्रियों को कोरोना से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ ऑटो ओनर्स व चालक वेलफेयर एसोसिएशन और लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स एसोसिएशन ने ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को सफर कराने से पहले उनके हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें।

साथ ही सवारी उतरने के बाद ऑटो व टेंपो का सेनेटाइजेशन करें। एसोसिएशन नेता पंकज दीक्षित, किशोर वर्मा ‘पहलवान’, राजेश राज ने बताया कि आरटीओ आरपी द्विवेदी के आदेश पर 5000 ऑटो, 3000 टेंपो, 10 हजार ओला-उबर को सेनेटाइजेशन करने की कवायद शुरू की जा रही है। सेनेटाजर मिलने में दिक्क्त हो तो डिटॉल सहित अन्य वैकल्पिक इंतजाम भी करने के निर्देश हैं। गौरतलब है कि इन वाहनों से रोजाना तीन लाख से अधिक लोग सफर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें