फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस और महाकाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के थमे पहिए, पांच घरेलू उड़ानें भी निरस्त

Thu, 19 Mar 2020 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना के चलते नई दिल्ली जाने वाली देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या घट गई है। इस कारण ट्रेन को 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी से इंदौर वाया लखनऊ चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस (82401/82402) भी एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

 


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ-नई व दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस (82501/82502) को यात्रियों की संख्या में कमी के चलते 19 से 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इस अवधि में जिन्होेंने टिकट बुक कराए हैं, उन्हें पूरा रिफंड किया जाएगा।

ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना के चलते गोरखपुर से आनंदविहार जाने वाली 12571/12595 हमसफर एक्सप्रेस और आनंदविहार से गोरखपुर जाने वाली 12572/12596 हमसफर एक्सप्रेस 25 मार्च से एक अप्रैल तक निरस्त होगी। वहीं, 15070/15069 ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी 19 से 31 मार्च तक रद्द रहेगी।

गोरखपुर से मैलानी जाने वाली 15009/15010 गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तथा 12530/12529 लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस  20 से 31 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उड़ानें निरस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना के चलते बुधवार को पांच घरेलू उड़ानें निरस्त कर दी गईं। वहीं, आठ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले से ही 31 मार्च तक कैंसिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार  लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोएयर की जी8-208, सुबह 8.30 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली जी8-2510, सुबह पौने 11 बजे लखनऊ से दिल्ली की गोएयर की जी8-212, दोपहर 3.50 बजे लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली जी8-559 और शाम 7.20 बजे लखनऊ से कोलकाता जाने वाली गोएयर की उड़ान जी8-163 को रद्द कर दिया गया।

यात्री को भेजा क्वारंटीन : अमौसी एयरपोर्ट पर ओमान से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन बनाया गया है। बुधवार दोपहर सवा एक बजे ओमान एयरलाइन की फ्लाइट डब्ल्यूवाई-261 पहुंची। यह विमान मस्कट से लखनऊ पहुंचा था, जिसमें एक यात्री को कोरोना संदिग्ध होने की स्थिति में क्वारंटीन में रखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें