फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना : प्रदेश में 13681 नए मरीज, लखनऊ में 2181 लोग एक ही दिन में आए वायरस की चपेट में 

Thu, 13 Jan 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले 24 घंटों में 2,39,771 सैंपलों की जांच की गई है, जबकि 700 लोगों ने कोरोना को मात दी है। तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें कानपुर नगर, हरदोई व सुल्तानपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना के 13681 नए मरीज मिले हैं और संक्रमण की दर 5.70 फीसदी हो गई है। प्रदेश में कुल 57,355 एक्टिव केस हैं। इनमें से 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटों में 2,39,771 सैंपलों की जांच की गई है, जबकि 700 लोगों ने कोरोना को मात दी है। तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें कानपुर नगर, हरदोई व सुल्तानपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। 

विज्ञापन


कहां कितने मिले मरीज
गौतमबुद्ध नगर में 1992, लखनऊ में 2181, गाजियाबाद में 1526, मेरठ में 1250, वाराणसी में 490, आगरा में 652, मुरादाबाद में 559, कानपुर नगर में 357, मथुरा में 308, प्रयागराज में 281, गोरखपुर में 345, मुजफ्फरनगर में 230, सहारनपुर में 229, बुलंदशहर में 240, अलीगढ़ में 166, बरेली में 219, झांसी में 136, शआमली में 101, बाराबंकी में 131, रायबरेली 126, हापुरड़ 114, अमरोहा 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज हैं। इसी तरह सात जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं।

कोरोना का वार, मरीज दो हजार पार
लखनऊ में तेजी से फैलते कोरोना ने बुधवार को 2181 लोगों को चपेट में ले लिया। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्र और एक शिक्षिका भी शामिल है। इनमें से एक छात्र हॉस्टल में रहता है। ऐसे में विवि प्रशासन ने यूजी व पीजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से हॉस्टल खाली कराने का आदेश दे दिया। कुल मरीजों में 1298 पुरुष व 893 महिलाएं हैं। संक्रमितों में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान भी हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में सिर्फ 58 लोगों ने ही वायरस को मात दी। इससे सक्रिय मामलों की संख्या में भी काफी इजाफा हो गया। बुधवार को 8168 एक्टिव केस थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामले सबसे तेजी से अलीगंज व चिनहट में बढ़ रहे हैं। इन इलाकों में मरीजों का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन 300 के पार हुआ। अलीगंज में 315, चिनहट में 313 लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सरोजनीनगर में 214 और आलमबाग में 185 लोगों में वायरस निकला। इंदिरानगर में 174, सिलवर जुबली में 165, एनके रोड के आसपास से 151 तथा टुड़ियागंज में 70 लोग संक्रमित मिले। इससे पहले आठ मई को 2179 और पांच मई को 3004 मरीज राजधानी में मिले थे। 

ऑक्सीजन की सुविधा वाले 4100 बेड तैयार
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोग अधिक गंभीर नहीं हैं। अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को ही संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। बाकी लोग घर में आइसोलेट हैं। इसके बावजूद अस्पतालों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था है। फिलहाल ऑक्सीजन की सुविधा वाले 4100 बेड तैयार हैं। जरूरत पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

सवा लाख लोगों ने ली प्री कॉशन डोज
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों और वरिष्ठ नागरिकों को प्री कॉशन डोज देने का कार्यक्रम जोरों से चल रहा है। तीन दिनों में तीन लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके की प्री कॉशन डोज दी गई है। इसी तरह 15 से 17 आयु वर्ग के लिए चल रहे अभियान के तहत नौ दिन में 34 लाख 25 हजार से अधिक किशोरों ने टीकाकवर ले लिया।

प्रदेश में  21 करोड़ 82 लाख से अधिक टीके की डोज लगाई गई है। प्रदेश में करीब 56 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों डोज लग चुकी है, जबकि 92 फीसदी ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। टीकाकरण को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम को आधार बनाते हुए जिलों की प्राथमिकता तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें