फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएगी टीकाकरण की रफ्तार, दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों को घर पर ही लगेगी वैक्सीन

Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 डिस्चार्ज किए गए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 93 बची है। बीते 24 घंटे में 166010 सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के  नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार तेज करने जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को तीन वर्गों में बांटा जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में सभी लोगों को पहली डोज लग चुकी है वहां दूसरी डोज की प्रक्रिया शुरू होगी। इन गांवों को ‘प्रथम डोज संतृप्त ग्राम’ की संज्ञा देकर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दोनों डोज पूरी करने वाले ग्राम को कोविड सुरक्षित ग्राम की संज्ञा दी जाएगी।

विज्ञापन


एएनएम घर-घर जाकर दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों को चिह्नित करेंगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर घर पर ही टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वेक्षण करेंगी। साथ ही लोगों का टीकाकरण सेंटर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पहली डोज न लगवाने वालों और दूसरी डोज की तारीख निकलने वालों की सूचियां बनाई जाएंगी। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 38 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 11 करोड़ 28 लाख से अधिक पहली डोज और 5 करोड़ 9 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।  

कोरोना के 12 नए मरीज मिले
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 डिस्चार्ज किए गए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 93 बची है। बीते 24 घंटे में 166010 सैंपल की जांच की गई। नए मिले मरीजों में लखनऊ में दो, गाजीपुर में चार, आगरा, गौतमबुद्धनगर, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, झांसी तथा प्रतापगढ़ में एक-एक मरीज शामिल है। लखनऊ में 17 सक्रिय केस हैं। गौतमबुद्धनगर में 1 व मथुरा में 10 तथा शेष जिलों में 10 से कम कोरोना के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें