फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेपीएस राठौर ने कहा, 15 साल से घाटे में चल रहे थे सहकारी ग्राम विकास बैंक, अब 98 करोड़ का लाभ

Mon, 26 Jun 2023 08:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के हर एक गांव में सहकारी समिति खोली जाएगी। प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने कहा क बीते पांच साल में कोऑपरेटिव बैंकों का कुल व्यवसाय 22 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि उप्र सहकारिता बैंक आज बेहतर ढंग से काम कर रहा है। अब सहकारी बैंक विकास की राह पर चल पड़े हैं। 15 साल से घाटे में चल रहे सहकारी ग्राम विकास बैंक को 98 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वह सोमवार को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय में डीसीबी कैडर अथॉरिटी कार्यालय, डाटा सेंटर, सभागार कक्ष, एप्लीकेशन अटेंडेंस ट्रैकिंग सिस्टम का शुभारंभ कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक अब लगातार लाभ अर्जित कर रहा है। पिछले 5 सालों में बैंक का कुल व्यवसाय 12 हजार करोड़ से बढ़कर 22000 करोड़ रुपये हो गया हइै। 2 वर्षों में 13 नई शाखाओं को आधुनिक परिवेश में स्थापित किया गया है। 243 नई शाखाओं को सत्र में चालू करने की तैयारी है। इस समय 7500 सहकारी समितियां है। कोशिश यह है कि प्रदेश के हर गांव में एक एक सहकारी समिति खोली जाए।  


ये भी पढ़ें - महंगाई का तड़का : सब्जियां खाने लगीं भाव तो टमाटर हुआ और लाल, बारिश हुई तो और बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 10 दिन से नाती के शव के साथ रह रही थी नानी, दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वाले, दृश्य देखकर दंग रह
विज्ञापन


कुछ सालों पहले तक 16 सहकारी बैंकों का लाइसेंस निरस्त होने वाला था। न केवल उनको बहाल रखा गया बल्कि उनमें से 11 को घाटे से उबारा गया। अब पांच रह गए हैं उन्हें भी घाटे से बाहर निकाल लिया जाएगा। 32 प्रकार के नए काम पैक्स को दिए गए हैं। 8. 5 हजार करोड़ कृषि ऋण की कोऑपरेटिव बैंकों की भागीदारी है। ग्राम विकास बैंकों का एनपीए 96 प्रतिशत से घटकर 58 प्रतिशत रह गया है। भारतीय मानक ब्यूरो से उप्र कोआपरेटिव बैंक को सेवोत्तम प्रमाणपत्र मिलना इसी सफलता की कहानी है। इस मौके पर बैक सभापति तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव बीएल मीणा, प्रबंध निदेशक वीके मिश्र आदि मौजूद थे।

पहले एक ही परिवार का कब्जा रहता था
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि कहा कि वर्ष 2017 से पहले कोऑपरेटिव सोसाइटी पर एक ही परिवार का कब्जा रहता था लेकिन अब इनके लिए सभी को जिम्मेदारी मिल रही है। इस चुनाव में इसी तरह से परिणाम आए हैं। अब विपक्ष मीटिंग कर रहा है। वे लोग इसमें शामिल हो रहे हैं जिनके मुंह में राम बगल में छुरी रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें