फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेक्ट्रो का खिताब पर कब्जा बरकरार

विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। गत विजेता टेक्ट्रो ने सतीश शुक्ला मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग के खिताब पर कब्जा बरकराबर रखा। टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस को 2-0 से पराजित किया। दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मुकाबले शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। मध्यांतर कुछ समय पहले टेक्ट्रो के उत्कर्ष ने डी के बाहर से किक जमाई, जो फॉल्कंस के गोलपोस्ट में प्रवेश कर गई। एक गोल से पिछड़ने के बाद फॉल्कंस ने हमलों की झड़ी लगा दी, लेकिन टेक्ट्रो की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली।
विज्ञापन

मुकाबले के आखिरी मिनटों में टेक्ट्रो के खिलाड़ियों ने चतुराई का प्रदर्शन करते हुए कार्नर किक हासिल की। इसपर शकील ने गेंद को फॉल्कंस के गोलपोस्ट में उलझाते हुए शानदार गोल किया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इस तरह 2-0 के अंतर से मुकाबला अपने नाम करत हुए टेक्ट्रो क्लब ने जिला फुटबॉल लीग में कब्जा बरकरार रखा। प्रतियोगिता के समापन पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मौके पर लखनऊ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, आयोजन सचिव अनिल यादव, शिवा क्षेत्री समेत अन्य मौजूद रहे। बराबरी पर छूटा यूनिटी और रामभरोसे क्लब का मुकाबला

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को यूनिटी क्लब और रामभरोसे क्लब के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। पहला गोल यूनिटी के हमजा ने खेल के 14वें मिनट में किया। खेल के 22वें मिनट में हसन ने गोल करते हुए यूनिटी क्लब को 2-0 से बढ़त दिलाई। तीन मिनट के बाद रामभरोसे क्लब के कौशल ने मैदानी गोल करते हुए अंतर को 1-2 से कम किया।
विज्ञापन


मध्यांतर से कुछ समय पहले दिविज ने गोल करते हुए रामभरोसे क्लब को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। यहां से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों की अग्रिम पंक्ति ने एक दूसरे पर कई मूव बनाए, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। अंत में मुकाबला 2-2 के स्कोर से बराबरी पर छूटा।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें