फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा पहला दिन: एसटीएफ ने दबोचे दर्जनों सॉल्वर गैंग, 122 गिरफ्तार, बरामद हुए लाखों रुपये

Sat, 17 Feb 2024 10:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Constable recruitment exam first day:यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन यूपी पुलिस और एसटीएफ सक्रिय दिखी। पुलिस ने कई दर्जनों सॉल्वर गैंगों को दबोचा। रविवार को दो पालियों में फिर से परीक्षा होनी है। 
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड पर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती की दो दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार को 2378 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन यूपी एसटीएफ व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में विभिन्न जिलों से सेंधमारी की कोशिश में 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

परीक्षा को लेकर पहले से मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी 26 नकल माफिया को गिरफ्तार किया था। इस प्रकार अब तक 148 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रदेश भर में 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नकल की कोशिश में लगे लोगों के पास से पास से भारी संख्या में नकल सामग्री, माइक्रोफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कूट रचित मुहर, फर्जी एडमिट कार्ड, विभिन्न बैंकों के चेक, शैक्षिक प्रमाणपत्र, मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड एटीएम कार्ड आदि बरामद किया गया है। लाखों की नकदी भी जब्त की गई है। यह राशि अभ्यर्थियों से नकल कराने के एवज में वसूली गई थी।

बता दें कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा सिपाही के रिक्त 60,244 पदों पर भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 2378 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम कड़ी निगरानी कर रही है। पुलिस पिछले तीन दिनों से साल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है । इसके लिए सभी जिले के परीक्षा केन्द्रों के आसपास जहां पुलिस की टीम तैनात की गई है, वहीं गोपनीय तरीके से साल्वर गैंग की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


नकल कराने वालों पर करें कड़ी कार्रवाईः प्रशांत कुमार
पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने पहले ही शनिवार को पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार राजधानी के कई परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मातहतों को नकल माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जो लोग अभ्यर्थियों को भ्रमित करके परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

किस जिले से कितने गिरफ्तार

प्रयागराज 15, एटा 15, जौनपुर 11, मऊ 9, सिद्धार्थ्रनगर 9, गाजीपुर 8, गोरखपुर 8, कानपुर 7, आजमगढ़ 7, वाराणसी 4, बरेली 4, फिरोजाबाद 4, कौशांबी 3, हाथरस 3, संत कबीरनगर 2, झांसी 2, आगरा 2, बिजनौर 2, मैनपुरी 2, बलिया 1, लखनऊ 1, देवरिया 1, मुरादाबाद 1, भदोही 1 और बहराइच 1।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें