फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस, सभी सीटों तक पहुंचाएगी राहुल-प्रियंका का संदेश

Fri, 07 Jun 2024 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस यूपी में 11 से 15 जून के बीच धन्यवाद यात्रा निकालेगी और प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी 11 जून से 15 जून तक प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। इसके जरिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी और जनता से आभार जताएगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाएगी। ये जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लोकसभावार चुनाव परिणाम की समीक्षा की। हम 17 सीटों पर लड़े और छह पर जीते। हमने गठबंधन के रूप में चुनाव में भाग लिया और हमारा गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर विजयी रहा। बैठक में महिला अधिकार समेत 9 प्रस्ताव पास किए गए। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जनता हमसे जुड़ी। देश के संविधान पर खतरा मंडरा रहा था। यूपी की जनता ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने संसाधन के अभाव में भी पूरा सहयोग किया और कठोर मेहनत की। प्रदेश में नया बदलाव आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने बैठक में आने वाले समय में जिम्मेदारियों की चर्चा की और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। हमारी केंद्र में सरकार नहीं है लेकिन किसानों के प्रति अन्याय, उनकी फसलों की कीमत के लिए संघर्ष करेंगे। युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने अमेठी, रायबरेली और वाराणसी की जनता का भी आभार जताया।

राहुल गांधी खुद लेंगे रायबरेली व वायनाड से सदस्यता पर निर्णय
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि रायबरेली और वायनाड से सदस्यता को लेकर राहुल गांधी खुद निर्णय लेंगे लेकिन हमारी मांग है कि वह रायबरेली से सांसद बने रहें। अविनाश पांडेय ने कहा कि देश की जनता का आस्था और विश्वास से कोई समझौता नहीं है। भाजपा भगवान का नाम लेकर जिस तरह से माहौल बनाने का प्रयास कर रही थी उसे जनता ने नकार दिया है। अयोध्या ही नहीं सीतापुर, बाराबंकी और प्रयागराज ने हम पर पूर्ण विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि हम 5 सूत्रीय कार्यक्रम और 25 गारंटियों को लेकर गंभीर हैं। राहुल गांधी के अयोध्या जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलेगा वो अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजय राय तीन बार वाराणसी से चुनाव लड़े और लगातार वहां की जनता के लिए काम करते रहे हैं। इस बार भी कड़ी टक्कर दी है। असली जीत अजय राय की हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें