फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा पदयात्राएं निकालेगी कांग्रेस, ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ होगा मुख्य नारा

Thu, 11 Nov 2021 10:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा निकालेगी। जिसका मुख्य नारा ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवंबर से प्रारंभ करेगी। ये यात्राएं 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी। जिसका मुख्य नारा ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत के कारण देश-प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। महंगाई चरम पर है। इस यात्रा के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पद यात्रा सात ग्राम सभाओं और वार्डों में जाएगी।

यात्रा के दौरान महंगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का घर-घर वितरण किया जाएगा। पदयात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जाएगा। दो दिन की पदयात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार बार में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें न्यूनतम 80 किलोमीटर की पदयात्रा यात्रा की जाएगी।
विज्ञापन


पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 60 ग्राम सभा और वार्डों से होकर निकलेगी। पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्राएं, 24180 ग्रामसभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला और शहर अध्यक्ष को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें