फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रियंका गांधी आज से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर, कांग्रेस नेताओं संग चुनावी तैयारियों पर करेंगी चर्चा

Fri, 16 Jul 2021 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। 

माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। 17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी। इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


गांधी प्रतिमा पर आज माल्यार्पण करेंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ  से हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है। महानगर अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं महानगर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

एयरपोर्ट से हजरतगंज चौराहे पर आते समय कई जगह प्रियंका का स्वागत भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें