फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन समझते हैं भाजपाई'

Thu, 08 Jan 2015 10:40 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को भाजपाइयों की जमकर निंदा करते हुए कहा कि भाजपाई महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन समझते हैं। इसलिए उनके सांसद ऐसा बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की बात कही थी।

वहीं, उन्होंने विधान परिषद चुनाव पर साफ किया कि कांग्रेस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। 13 जनवरी तक नामांकन होने हैं। प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री से शुरुआती चर्चा हो चुकी है। अब केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस के 28 विधायक हैं, इसलिए प्रत्याशी न उतारने का सवाल ही नहीं उठता। मिस्त्री यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जिलों में प्रदर्शन करेगी। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश सहित अन्य फैसलों का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस गोडसे का सम्मान करने वालों के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


गुजरात में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर फाड़े जाने पर मिस्त्री ने कहा कि ये पोस्टर भाजपा वालों ने फाड़े हैं। मोदी वहां किसी दूसरे मुख्यमंत्री का पोस्टर लगा नहीं देख सकते। मिस्त्री ने सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग में जवानों की मौत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी व नवाज शरीफ भाई-भाई हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के रोडमैप पर चर्चा

मिस्त्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए मांगे गए रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शाम को जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया गया था।

बातचीत में कुछ लोगों ने जिलों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को भेजकर तो कुछ ने मंडलवार बैठक कर फीडबैक लेने की बात कही है। इस पर एक-दो दिन में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर पार्टी नेताओं से फीडबैक लेकर 28 फरवरी तक रिपोर्ट भेजनी है।

रीता बहुगुणा जोशी के नाराज होने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रीता बहुगुणा जोशी को सबसे किनारे की सीट मिली। इससे वे नाराज हो गईं।

मीटिंग के बाद वे बगैर खाना खाए ही चली गईं और सीधे निर्मल खत्री व मधुसूदन मिस्त्री के धुर विरोधी बेनी प्रसाद वर्मा से मिलने उनके आवास पहुंच गईं। हालांकि रीता ने नाराजगी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी दूसरी जगह अपॉइंटमेंट था, इसलिए चली गई थीं। बेनी से मिलने को लेकर कहा कि नववर्ष की बधाई देने गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें