फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सवाल: राजस्थान में 450, छत्तीसगढ़ में 500 में सिलेंडर का वादा, तो यूपी में क्यों नहीं देती बीजेपी?

Sat, 18 Nov 2023 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अजय राय ने कहा कि आप इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि महंगाई को भी प्रदेश में बांटकर सिर्फ वोट की राजनीति करना चाह रहे है। चुनावी राज्यों में आपको सिलेंडर महंगा लगता है और अन्य राज्यों में नहीं।
विज्ञापन
अजय राय ने जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को एक पोस्टर जारी करते हुए प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए सवाल किया कि अगर आप (भाजपा) राजस्थान में 450 रुपये और छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में सिलेंडर दे सकते हैं तो उप्र में क्यों नहीं? क्या ये सिर्फ चुनावी जुमले हैं? उन्होंने यह पोस्टर प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (मध्य जोन) की लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक में जारी किया।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि आप इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि महंगाई को भी प्रदेश में बांटकर सिर्फ वोट की राजनीति करना चाह रहे है। चुनावी राज्यों में आपको सिलेंडर महंगा लगता है और अन्य राज्यों में नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर भय का माहौल है, कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनायें घट रहीं है और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है।

बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि जबसे देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई ने महिलाओं के घरों का बजट बिगाड़ रखा है। रसोई गैस से लेकर तमाम खाद्य सामाग्रियों के दाम आसमान छू रहें है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। इसके लिए महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। बैठक में सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, अनामिका यादव, आशा कनौजिया, ममता सक्सेना, प्रतिभा अटल पाल, तनवीर फातिमा, इमराना, रोहिणी, रजिया कादिर, विभा त्रिपाठी, कंचन सिंह आदि उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें