फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन को मिली अनुमति, कल इकाना स्टेडियम में होगा आयोजन

Mon, 27 Dec 2021 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस पार्टी की लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन को प्रशासन से अनुमति मिल गई है। इसका आयोजन मंगलवार को इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : twitter/priyankagandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की महिला मैराथन को पुलिस प्रशासन ने अब 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में कराने को अनुमति दी है। इससे पहले कोविड और धारा 144 का हवाला देकर 26 दिसंबर को होने वाली मैराथन को निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू के साथ कांग्रेसियों ने शनिवार रात पुलिस कमिश्नर के सप्रू मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

मध्य जोन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी को हाथ में चोट भी आई। समझाने पर कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रविवार को उन्हें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर को मैराथन कराने की अनुमति प्रदान कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें