फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव-2022 : कांग्रेस ने प्रदेश कमेटी का किया विस्तार, तीन उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव बने

Fri, 15 Oct 2021 09:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया है। जिनमें चुनाव रणनीति और योजना समिति, चुनाव समन्वय समिति और चुनाव प्रचार समिति शामिल हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। वहीं चार जिलों के जिलाध्यक्ष और छह शहरों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बदले गए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी पीएल पूनिया को दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा की।

उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्ड़ू, जय करन वर्मा, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, सचिन चौधरी, शरद मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, अभिषेक पटेल और दिनेश कुमार सिंह को पीसीसी महासचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


31 सचिव भी नियुक्त किए गए
कामेश रतन, प्रतिभा अटल पाल, प्रवीण चौधरी, लव कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद, सचिव त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, बृजेश सिंह, राशिद खान, रणजीत सलूजा, शरद उपाध्याय, दिलीप निषाद, मनोज गौतम, कैलाश चौहान, बृजेंद्र मिश्रा, सत्यवीर सिंह, कर्मचंद्र बिंद, अशोक विश्वकर्मा, अमर सिंह जांगिड़, जितेंद्र पांडेय मिंटू, विवेक श्रीवास्तव, अनुज मिश्रा, रामविशाल प्रजापति, इरफान सैफी, राजेश राकेश और श्रवण कुमार साहू को पीसीसी सचिव नियुक्त किया है।

जिला और नगर अध्यक्षों की भी घोषणा
कांग्रेस ने चार जिलों और शहरों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए है। नोएडा में दिनेश शर्मा, हमीरपुर में हिमांशु सैनी, जालौन में दीपांशु सामधिया और भदोही में राजन दुबे को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अयोध्या शहर में वेद कुमार सिंह कमल, प्रयागराज सिटी में प्रदीप मिश्रा अंशुमन, बुलंदशहर में प्रसांत वाल्मीकी, नोएडा सिटी में राम कुमार तंवर, बिजनौर सिटी में मीनू गोयल, रामपुर में नोमान खान को नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी गई है।

चुनाव घोषणा पत्र की कमान सलमान खुर्शीद को
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय घोषणा पत्र कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सुप्रिया श्रीनेत को संयोजक, पीएल पुनिया, विधायक अराधना मिश्रा मोना, विवेक बंसल, अमिताभ दुबे, बुधर नारायण मिश्रा, राम सागर राव, जितेंद्र बघेल, अमर नाथ पासवान को सदस्य बनाया गया है।

चार्जशीट कमेटी का भी हुआ गठन
कांग्रेस ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे प्रमोद कृष्णन की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी का भी गठन किया है। कमेटी में नदीम जावेद को संयोजक, हरेंद्र अग्रवाल, राशिद अल्वी, प्रवीण एरन, मीम अफजल, प्रदीप माथुर, सुप्रिया श्रीनेत, दीपक कुमार, शशि वालिया, संपत पाल, अशफाकुल्लाह खान, मतीउर्रहमान बबलू, त्रिभुवन नारायण मिश्रा और शिवनारायण परिहार को सदस्य बनाया गया है।

 
विज्ञापन

चुनाव रणनीति व योजना कमेटी
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की रणनीति और चुनावी कार्यक्रमों की योजनाओं के लिए राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें राकेश सचान को संयोजक, बीएल खबरी, अनुराग नारायण सिंह, किशोरी लाल शर्मा, मुहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, साहिल अंसारी, संजीव दरियाबादी, अनिल श्रीवास्तव, पंकज मलिक, वीरेंद्र चौधरी, विश्व विजय सिंह, मोनिंद्र सूद वाल्मिकी और सुशील पासी को सदस्य बनाया गया है।

चुनाव समन्वय कमेटी
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने निर्मल खत्री की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय समिति में अखिलेश प्रताप सिंह को संयोजक, अरुण सिंह मुन्ना, राजीव शुक्ला, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, जितेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, मसूद अख्तर, हरीश वाजपेई, बंसी पहाड़िया, इंदिरा भाटी, सतीश शर्मा, सुधा राय, नरेंद्र पाल गंगवार को सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा पीएल पुनिया की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति का गठन भी किया है। कमेटी में प्रदीप जैन आदित्य को संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें