फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का घोषणा पत्र: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- भाजपा ने 10 फीसदी भी वादे पूरे नहीं किए

Sun, 14 Apr 2024 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 फीसदी वादे भी पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने चार जून को परिणाम आने से पहले ही हार मान ली है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के घोषणा पत्र पर राज्यसभा मे उपनेता प्रमोद तिवारी ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में किए गए 10 फीसदी वादे भी पूरे नहीं किए हैं।

विज्ञापन


हर परिवार को 15 लाख रुपये, प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार के हिसाब से 10 साल में 20 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने आदि का वायदा पूरा तो नहीं हुआ बल्कि किसानों पर कर्ज जरूर बढ़ गया है।

तिवारी ने कहा कि चार जून के पहले ही भाजपा ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। संकल्प पत्र की गारंटी में किसान, नौजवान, शिक्षा, चिकित्सा और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मामलों पर खामोशी है।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवक्ता डॉ सीपी राय, मनीष श्रीवास्तव व प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में जनहित के लिए कुछ भी नहीं है। जो सरकार पिछले 10 सालों से सत्ता में है, उसे घोषणा पत्र जारी करने के पहले अपने द्वारा किए गए कार्यों का एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें