यूपी चुनाव में नई संजीवनी मिलने की उम्मीद को लेकर प्रयास कर रही कांग्रेस को पश्चिमी यूपी में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता इमरान मसूद ने सपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कल मिलने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए कहा कि सपा नौजवानों व किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। सपा सरकार में प्रदेश में बड़े विकास कार्य हुए हैं।