फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मैप में किसानों और प्रवासी मजदूरों की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

Sun, 14 Jun 2020 11:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने बुंदेलखंड में किसानों और मजदूरों की आत्महत्या को लेकर शनिवार को एक के बाद एक ट्वीट किए। 

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि बुंदेलखंड में पिछले एक हफ्ते में चार किसानों और मजदूरों ने आत्महत्या कर ली। इसमें वे प्रवासी मजदूर भी थे जो बाहर से लौटे थे। लखनऊ में बैठे यूपी के सीएम और अधिकारी रोज मैपिंग करवाने की बात कर रहे हैं। दुख की बात है कि उनके मैप में इन किसानों और प्रवासी मजदूरों की जगह नहीं है।

इसके साथ ही प्रदेश में बहुचर्चित फर्जी अनामिका शुक्ला मामले को लेकर भी प्रियंका ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कस्तूरबा विद्यालय की नियुक्तियों में घोटाला सामने आने के बाद तो शिक्षा विभाग में अन्य घोटालों की परतें खुलने लगीं। 
विज्ञापन


अब परिषदीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का मामला। नियुक्तियां 2018 में हुईं। दो साल तक ये सब चलता रहा। सच सामने आना चाहिए कि नहीं? उन्होंने सवाल उठाया कि ये सब भर्तियां किसके कार्यकाल में हुईं और अभी तक चलती कैसे रहीं?

मौनपुरी के मामले को लेकर उन्होंने लिखा कि यूपी सरकार की शिक्षा व्यवस्था के तंत्र से भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अनामिका के नाम पर 25 फर्जी नियुक्तियों, परिषदीय विद्यालयों की फर्जी नियुक्तियों के बाद अब मैनपुरी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें