फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने उड़ाया स्मृति इरानी के 'ज्ञान' का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा चुनावों के समय शुरू हुई जंग अब और तूल पकड़ते जा रही है। दोनों ही एक-दूसरे पर कोई हमला करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बहराइच में स्मृति ईरानी के ज्ञान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्मृति इरानी को डिग्री व सर्टिफिकेट के बीच अंतर मालूम नहीं है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भगवान भरोसे है। योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक रोग योगी हैं। जब भी मुंह खोलते हैं, समाज को तोड़ने का काम करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुशासन व भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने फर्जी डिग्रीधारक कानूनमंत्री को नहीं हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री को लेकर किया व्यंग्य

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद रानावीर सिंह के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाने बुधवार को बहराइच पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूर्व सांसद की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार से कुशलक्षेम पूछा।

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी व सांसद योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने वाले अरविंद केजरीवाल ने कानूनमंत्री जितेंद्र तोमर को पहले क्यों नहीं हटाया। मीडिया का दबाव बनने व केस दर्ज किए जाने के बाद उन्हें हटाया गया।

योगी आदित्यनाथ को जोशी ने सांप्रदायिक रोग योगी की संज्ञा दी। कहा कि जब भी योगी मुंह खोलते हैं, समाज को बांटने व तोड़ने का काम करते हैं। यह संघ परिवार की सोची समझी राय है। गत दिनों सर्टिफिकेट व डिग्री को लेकर चर्चा में आई मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी पर हमला बोलते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि स्मृति इरानी को डिग्री कोर्स व सर्टिफिकेट कोर्स में अंतर नहीं मालूम है।

रीता बहुगुणा जोशी ने शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या पर प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें