अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश कमेटी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव के अलावा 53 सचिव बनाए गए हैं। आठ सचिवों को प्रमोट करके महासचिव बनाया गया है, जबकि महासचिव के रूप में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी टीम का विस्तार किया है। प्रदेश कमेटी में कुछ समय पहले पश्चिमी यूपी के जाट नेता पंकज मलिक, योगेश दीक्षित, विधायक सुहेल अंसारी, वीरेंद्र चौधरी और ललितेश पति त्रिपाठी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। अब इनमें तीन नाम और जुड़ गए हैं। पश्चिमी यूपी में जाटव जाति से आने वाले दीपक कुमार, बुंदेलखंड से दलित चेहरा के तौर पर कोरी समाज के गयादीन अनुरागी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर के विश्वविजय सिंह को महासचिव से प्रमोट करके उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हर जिले में प्रभारी सचिव
इस विस्तार के बाद अब हर जिले का एक प्रभारी सचिव होगा। महानगरों में अतिरिक्त प्रदेश सचिव लगाने की भी रणनीति है। संगठन को मजबूत करने के लिए लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी और कानपुर जैसे महानगरों में संगठन के कामकाज के लिए जिले से इतर सचिव लगाए जाएंगे। इस विस्तार में कई युवा कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। अंकित धनविक, वसीम अंसारी, अभिषेक पटेल, सदाशिव यादव और राहुल त्रिपाठी जैसे युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
ये बने महासचिव
संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नरायण मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा, कुमुद गंगवार।
यहां देखें पूरी लिस्ट: