घाटमपुर (सु) सीट की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री आरके चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित को सौंपी गई है। मल्हनी सीट की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक राम जियावन तथा पार्टी के महासचिव मकसूद खान को सौंपी गई है। देवरिया सदर सीट की जिम्मेदारी पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान व पार्टी के महासचिव विश्वविजय सिंह को दी गई है।
बांगरमऊ सीट की जिम्मेदारी कानपुर कैंट से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी और पार्टी के महासचिव विवेकानंद पाठक को सौंपी गई है। टूंडला की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार और प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी को दी गई है।
नौगवां सादात की जिम्मेदारी पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, विधायक नरेश सैनी, प्रदेश महासचिव अली यूसुफ अली को सौंपी गई है। बुलंदशहर की जिम्मेदारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक मसूद अख्तर, कांग्रेस महासचिव विदित चौधरी तथा स्वार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार तथा कांग्रेस महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर को दी गई है।