फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता की चिता से पहले जमीन की चिंता, शव से भी लगवा लिया अंगूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। वह पिता जिसने बेटे को कभी अंगुली पकड़ा कर घुमाया होगा,रोने और रूठने पर उसे मनाया होगा, उसी पिता को बेटे ने तीन साल पहले मां के साथ घर से निकाल दिया। बेटे की निर्दयता का नमूना नौ जुलाई को भी देखने को मिला जब उसने पिता की मौत के बाद जमीन की लालच में सादे कागज पर शव से अंगूठा लगवा लिया। शायद उसे पिता की चिता से ज्यादा जमीन की चिंता सता रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में खड़ौहा गांव निवासी महेंद्र ने पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर पैतृक मकान पर कब्जा करते हुए वृद्ध पिता छत्रपाल (75) और मां शिवदेवी को घर से भगा दिया था। बेघर बुजुर्ग दंपती पहले तो इधर-उधर रिश्तेदारों के घर में रहे फिर 2024 में बुद्धेश्वर निवासी अपनी बड़ी बेटी सुमन के घर चले गए। सुमन और दो अन्य बेटियों की सेवा से खुश होकर छत्रपाल ने साढ़े छह बीघा जमीन में से एक-एक बीघा तीनों बेटियों के नाम कर दी। वहीं, बेटे महेंद्र और बहू को संपत्ति से बेदखल कर दिया।

लड झगड़ कर पिता को गांव ले गया बेटा

बेटी सुमन ने बताया कि भाई को जब सात जून को पता चला कि पिता की तबीयत खराब हो गई तो वह अपने ससुराल वालों के साथ उनके घर आ धमका। उसने काफी हंगामा किया और जबरन पिता को अपने साथ गांव ले गया। इसके तीसरे दिन बाद पिता ने दम तोड़ दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, मगर भाई ने रिश्तों को तार-तार करते हुए चचेरे भाई के साथ मिल कर पिता के शव से अंगूठा लगवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें