फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग पर आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अ​धिकार संघ के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार संघ का ईको गार्डन में 10 अगस्त से चल रहा धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को आमरण अनशन में बदल गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद मिश्रा, संदीप पटेल और दानवीर आमरण अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

संगठन ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 26 नवंबर 2026 से पहले कराने और चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करने की मांग की। आंदोलन स्थल पर विभिन्न जिलों से आए समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 20 सितंबर को विधानसभा मार्च कर घेराव किया जाएगा। संगठन ने मांग पूरी होने तक धरना और आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें