फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPA सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष बोले, भारत के लोगों की सहज लोकतांत्रिक आस्था ही हमारी ताकत

Thu, 16 Jan 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीपीए सम्मेलन को संबोधित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 7वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले सात दशकों में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में हमारी संसद की उपलब्धियाँ उल्लेखनीय रही हैं। संसद, हमारे संविधान के उच्च आदर्शों जैसे सहभागी लोकतंत्र, सामाजिक व धार्मिक बहुलवाद, सामाजिक न्याय तथा नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक व वैज्ञानिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की सहज लोकतांत्रिक आस्था ही हमारी ताकत है। चुनाव-दर-चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात का सशक्त प्रमाण है। लोकतंत्र के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास के साथ ही हमारी जिम्मेदारियां भी और बढ़ जाती हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि हमें सभी सांसदों और विधायकों को शून्य काल में अधिक से अधिक बोलने का अवसर देना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो इसके लिए हमें शून्य काल का समय भी बढ़ाना चाहिए ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


बजटीय प्रक्रिया में प्रभावी विधायी भागीदारी, नियंत्रण व संतुलन स्थापित करती है। पारदर्शी व जवाबदेह शासन के लिए यह महत्वपूर्ण है। इसलिए संसद और विधानसभाओं में बजट पर सार्थक चर्चा के लिए सदस्यों को बजट प्रस्तावों की समीक्षा से सम्बन्धित नियम-प्रक्रियाओं का ज्ञान होना आवश्यक है।

Trending Videos
विज्ञापन

'सदन की कार्यवाही का बाधारहित और सुचारु रूप से संचालन लोकतंत्र के लिए जरूरी'

'सदन की कार्यवाही का बाधारहित और सुचारु रूप से संचालन लोकतंत्र के लिए जरूरी'
उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का बाधारहित और सुचारु रूप से संचालन स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। इसलिए निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और राजनीतिक दलों को इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करना है कि हमारी राजनीतिक प्रणाली की प्रधान संस्थाओं का कार्य गरिमा और शालीनता के साथ संपादित हो।

मुझे विश्वास है कि हमारे इन प्रयासों से भारत के विधानमंडलों की कार्यकुशलता और क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी और राष्ट्रमंडल के भारत क्षेत्र में संसदीय लोकतंत्र और मजबूत होगा। लोकसभा अध्यक्ष के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने उद्घाटन सत्र को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी समेत विधानमंडल के मौजूदा और पूर्व सदस्य शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन का समापन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 जनवरी को करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को सेंट्रल हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश को पहली बार सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। सीपीए इंडिया जोन के अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला हैं। इस सम्मेलन की थीम है, जनप्रतिनिधियों की भूमिका।

ओम बिड़ला बुधवार को दोपहर बाद लखनऊ पहुंच गए। शाम को उन्होंने सीपीए इंडिया जोन की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लिया। यूपी के विधानसभा अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में 10 सदस्य हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद 16 व 17 जनवरी को दो अलग-अलग पूर्ण सत्र होंगे।

सम्मेलन में देश भर से लगभग 100 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रेक्षक के रूप में ऑस्ट्रेलिया व मलयेशिया के एक-एक प्रतिनिधि बुधवार को ही लखनऊ पहुंच गए। सम्मेलन में दो सांसदों भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी व बसपा के रितेश पांडेय को भी बोलने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें