फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राजस्व गांवों में गठित करें दुग्ध समितियां : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 30 Dec 2020 09:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी राजस्व ग्रामों में दुग्ध समितियों के गठन का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए उन्हें डेयरियों से जोड़ा जाए।

विज्ञापन


उन्होंने पीसीडीएफ को भी डेयरियों संचालन की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को लोकभवन में विभिन्न विभागों के क्रियाकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ दिलाने को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके मद्देनजर ही तेजी से धान की खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत हो वहां धान तौलने के लिए अतिरिक्त कांटे की संख्या बढ़ाए जाएं। ताकि किसानों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े। वरासत अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान के दौरान प्रदेश के सभी ग्रामों में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें