फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने नौकरानी को बंधक बना किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Aug 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मड़ियांव गांव निवासी कोचिंग संचालक प्रवीण पाठक पर नौकरानी ने रेप का आरोप लगाते हुए जानकीपुरम थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ गोपाल सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उनका दावा है कि घटना संदिग्ध है। पीड़िता के मुताबिक बीती दो अगस्त को वह कोचिंग के बाथरूम में सफाई कर रही थी तभी प्रवीण वहां आ गए और उसे दबोचकर रेप किया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। दो दिन तक वह कोचिंग संचालक की दहशत में पुलिस के पास नहीं गए। 
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो लगाया आरोप

डेमो
पांच अगस्त को दोनों थाना पहुंचे और प्रवीण के खिलाफ बंधक बनाकर रेप की एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि कोचिंग संचालक उसे धमका रहा है।

उधर, पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। वह कोचिंग में ठीक से काम भी नहीं करती थी।  कोचिंग संचालक ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो रेप का आरोप लगा दिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस उसे मजिस्ट्रेटी बयान और मेडिकल परीक्षण के लिए बुला रही है लेकिन वह नहीं आ रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें