फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने पेश की नजीर : राजभवन के गेट नंबर-2 के सामने मुख्यमंत्री ने फ्लीट रोक दिया एंबुलेंस को रास्ता

Thu, 31 Mar 2022 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री के काफिला निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुरक्षा को देखते हुए हजरतगंज चौराहे से लेकर राजभवन व आसपास के रास्तों पर वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम को भाजपा मुख्यालय से वापस आवास जा रहे थे। इसी दौरान राजभवन के पास उनकी फ्लीट केपीछे एक एंबुलेंस चलती दिख गई। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी फ्लीट राजभवन केगेट नंबर-2 पर सड़क किनारे रूकवा दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस को पास दिया। एंबुलेंस कैंट पुल की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार शाम करीब 5.30 बजे हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग जा रहे थे। उनका काफिला निकल गया था। मुख्यमंत्री के काफिला निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुरक्षा को देखते हुए हजरतगंज चौराहे से लेकर राजभवन व आसपास के रास्तों पर वाहनों को रोक दिया गया था।

मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही हजरतगंज चौराहा पार करके राजभवन के रास्ते राजभवन के पास पहुंचा। इस बीच पीछे से एक एंबुलेंस सायरन देते हुए आ रही थी। मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस को पीछे आते देखा तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को फ्लीट किनारे करवाया और पहले एंबुलेंस को आगे निकालने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आनन फानन गाड़ियां किनारे लग गईं और एंबुलेंस को पास दिया गया। एंबुलेंस के निकलने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर उनका काफिला आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हुए। डीसीपी यातायात सुभाष चंद्र शाक्य के मुताबिक मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे हजरतगंज की तरफ से एंबुलेंस आ रही थी। मुख्यमंत्री के कहने निर्देश पर उनका काफिला रोककर एंबुलेंस को पहले निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें