मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के पास ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की भी कार्ययोजना बनाई जाए।
ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्माणाधीन डेयरियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों के गठन के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीदने की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए औद्योगिक गतिविधियों का संचालन पूरी क्षमता से कराया जाए।