फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने 26 दिन में किया प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा, 40 जिलों में पहुंचे

Wed, 26 May 2021 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 40 जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिलों में कोरोना से निपटने के लिए इंतजामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को मात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 दिन में प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा पूरा कर लिया। सीएम योगी 14 अप्रैल को कोराना संक्रमित हुए थे। 30 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 75 में से करीब 40 जिलों में खुद पहुंचकर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान की जमीनी हकीकत परखी और कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


जिलों के दौरे के दौरान सीएम कोविड अस्पतालों के साथ-साथ एक गांव में जाकर निगरानी समितियों से बातचीत की। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से भी बात की तथा गांव-गांव में मेडिकल किट का वितरण देखा। उन्होंने इलाज करा रहे कोविड मरीजों का हालचाल भी जाना। संभावित तीसरी लहर के संबंध में बच्चों में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रत्येक जिले में बच्चों के इलाज से संबंधित सुविधाओं का उच्चीकरण करने तथा सुविधाओं को जारी रखने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए।

नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
मंडलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंगलवार को 18 मंडलों का भ्रमण पूरा होने पर उन्होंने मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के मंदिर में प्रदेशवासियों ती सुरक्षा व भलाई तथा उनके सुख-समृद्धि की प्रार्थना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें