फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे के घायलों को देखने KGMU और लोहिया अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, बोले- आप घबराएं नहीं

Sun, 25 Feb 2024 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू के ट्रामा और लोहिया अस्पताल में भर्ती एक-एक मरीज का हाल जाना और डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
मरीजों का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केजीएमयू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से केजीएमयू के क्रेटिकल केयर मेडिसिन और क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके बाद वह डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। वह दोनों अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज के पास गये और उनसे बातचीत की।

विज्ञापन


आप घबराएं नहीं, आपके मरीज का अच्छे से अच्छा किया जा रहा इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती घायल मरीजों से पूछा कि इलाज से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। पहले से आराम तो है। इस पर मरीजों ने उन्हें बताया कि डॉक्टर उनका समुचित इलाज करने के साथ लगातार मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने केजीएमयू के डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज कोई कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्हें खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: पेपर लीक पर बोले- युवाओं के साथ 'पाप' करने वाले न घर के रहेंगे न घाट के
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री के मन पर छाईं सीतापुर की 'ड्रोन दीदी', मन की बात कार्यक्रम में की बात


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों का हाल-चाल जानने के बाद उनके तीमारदारों और रिश्तेदारों से भी बातचीत की। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज किया जा रहा है। सभी पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या होती है तो वह अस्पताल प्रशासन को तुरंत बताएं। उनकी हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे। यहां भी उन्होंने एक-एक मरीज से बात की और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद, केजीएमयू के सीएमएस डॉ. वीके ओझा, ट्रामा के सीएमएस डॉ. प्रेमराज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज, डॉ. अविनाश, लोहिया अस्पताल के एमएस डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. महापात्रा, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आदि मौजूद रहे। 

इलाज के दौरान दो घायलों की मौत, सीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढस
केजीएमयू में इलाज के दौरान दो घायलों की रविवार सुबह मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने का एलान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें