फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी का दावा- चार जून को भाजपा-एनडीए पार करेगा 400 का आंकड़ा, देश संविधान से चलेगा शरिया से नहीं

Wed, 29 May 2024 11:24 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि चार जून को भाजपा-एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। बीते 10 साल में मोदी सरकार द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं। जनता उस पर निर्णय देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जनकल्याण, विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। इसके आधार पर भाजपा-एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा... मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरिया से नहीं चलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश की जनता के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए। शौचालयों का निर्माण करवाया गया। गरीब जनता को घर दिए गए। इस दौरान देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई है। देश का सम्मान बढ़ा है।




उन्होंने इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा संविधान बदलने के आरोप लगाने पर कहा कि कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान का उल्लंघन किया है। संविधान को सर्वाधिक चोट कांग्रेस ने पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें