फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारी तेज

Tue, 08 Oct 2024 05:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर में रहेंगे। वह देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में रात्रि प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए शहर से लेकर तुलसीपुर मंदिर तक तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सबसे पहले मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन पहुंचेगे। यहां से वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री संयुक्त जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे तुलसीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पूजन अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए देवीपाटन मंदिर में तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर में साफ सफाई के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें