फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, ठंड से बचाव को जल्द शुरू करें कंबल की खरीद

Mon, 19 Dec 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड को लेकर की जा रही तैयारियों पर अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें कंबल खरीद शुरू करने व अलाव जलाने को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी और कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में यह देखें कि सड़क किनारे पटरी पर तो लोग नहीं सो रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा है कि सर्दियों में कोहरे के प्रकोप के कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। अत: सभी लोग सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने सुरक्षा के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के बारे में व्यापक जनजागरूकता के कार्यक्रम संचालित किये जाएं। सीएम ने सर्दी के मौसम में गरीबों और निराश्रितों को कंबल बांटने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नगर विकास विभाग तथा राजस्व विभाग सभी रैनबसेरों को क्रियाशील करें। इनमें स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कंबल की खरीद समय से करके जरूरतमंदों में वितरण शुरू कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, नगर निकायों के महापौर और चेयरमैनों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए जाएं। अब तक बने रैन बसेरों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निरंतर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पठान फिल्म के पोस्टर पर दीपिका की जगह मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर लगाकर किया वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एलडीए: 5000 फाइलें गायब, सुनवाई में दी जा रही तारीख पर तारीख, अवैध कब्जों पर नहीं हो पा रहा फैसला


मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न मिले। रैन बसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही निरंतर सैनिटाइजेशन कराने को भी कहा है। रैन बसेरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जरूरत के मुताबिक अस्थाई रैन बसेरे बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध करने को भी कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें