फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोबारा सक्रिय करें एंटी रोमियो स्क्वाड, अभियान चलाकर कार्रवाई करें, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sun, 01 Oct 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की और अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की घटना से पुलिस अधिकारी सबक लें और दोबारा ऐसी घटना न हो इसको लेकर अलर्ट रहें। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला स्तर से लेकर जोन स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की घटना से पुलिस अधिकारी सबक लें और दोबारा ऐसी घटना न हो इसको लेकर अलर्ट रहें। पूरे प्रदेश में शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव किया जाए और अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि समीक्षा बैठक में अपराधिक घटनाओं से लेकर पेंडिंग मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें और एक्टिव रहें ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं प्रदेश में न हों और समय रहते उनको रोका जा सके। इस दौरान शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो अभियान चलाने के निर्देश दिये। वहीं सीएम ने प्रदेश में जिला स्तर पर साइबर क्राइम थाना और थाना स्तर पर साइबर सेल का गठन करने के भी निर्देश दिये।

एसपी, एसएसपी और कमिश्नर थाने की करें साप्ताहिक समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने, शिकायती पत्रों के शत-प्रतिशत निस्तारण, चार्ज शीट और पेंडिंग मामलों के तेजी से निस्तारण को लेकर जिले के एसएसपी/एसपी को हर थाने की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसी तरह एडीजी आईजी रेंज की पाक्षिक और डीजीपी एडीजी जोन की मासिक समीक्षा बैठक करें। जिला मॉनिटरिंग कमेटी (डीएम, एसपी/एसएसपी कमिश्नर, जिला जज) की बैठक निरंतर होती रहे ताकि समय से चार्जशीट दाखिल होती रहे। इसमें पॉक्सो और महिला अपराध पर खास फोकस रखा जाए। वहीं लव जिहाद के मामलों में नये कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी पर चला आयकर विभाग का डंडा, 12 करोड़ की संपत्ति अटैच की

ये भी पढ़ें - दलितों से आत्मीयता बनाकर वोट बैंक बढ़ाएगी भाजपा, 80 फीसदी मत हासिल करने का तय किया लक्ष्य
विज्ञापन


सोशल मीडिया की निगेटिव खबरों पर रखें पैनी नजर
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी थाने सीसीटीवी से लैस हो गये हैं, जहां काम चल रहा है वहां एक हफ्ते में पूरा किया जाए। अभी रेंज स्तर पर साइबर क्राइम थाने बने हैं। अब इसे जिला स्तर पर बनाने की कार्रवाई शुरू की जाए। इसी तरह जिला स्तर पर साइबर सेल संचालित हैं। इसे भी थाना स्तर पर संचालित करने के लिए कार्यवाही शुरू की जाए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। वहीं थाना स्तर पर साइबर सेल के संचालन के बाद भी साइबर हेल्प डेस्क का संचालन बंद न हो इसका विशेष ध्यान रखें। सीएम ने थाने स्तर से लेकर एसपी, एसएसपी और कमिश्नर स्तर पर सोशल मीडिया पर निगेटिव खबरों को लेकर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बरकरार रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करें। प्रदेश में निवेश का माहौल है। इससे सभी को समझना होगा। निवेशकों को कोई परेशानी न हो और उनकी समस्या का बिना देरी किए निस्तारण हो इसके लिए हर थाने में निवेशक मित्र तैनात किया जाए। इसी तरह प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटकों को सहायता के लिए थाने में पर्यटक मित्र पुलिस की तैनाती हो। उन्हाेंने कहा कि संवाद से ही समस्या का समाधान निलकता है। इसे ध्यान में रखते हुए थानेदार ग्राम चौकीदार के साथ बैठक करें और क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें