फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: शिकार करने के बाद घायल बाघ की इलाज के दौरान मौत, Video में लड़खड़ाता हुआ नजर आया

Sun, 01 Oct 2023 12:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में घायल एक बाघ की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घायल कैसे हुआ ये पता नहीं चल सका है। शनिवार को उसने जंगली सूकर का शिकार किया था।
विज्ञापन
मृत बाघ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल में एक बाघ घायल अवस्था में मिला है। वन कर्मियों ने शनिवार देर शाम को उसका रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय पर इलाज शुरू कराया। रात में इलाज के दौरान बाघ की मौत हो गई। बाघ कैसे घायल हुआ है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के कटियारा बीट में शनिवार को बाघ ने जंगली सूकर का शिकार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जंगल से सटे गांव के लोग सूकर का मांस उठाने गए। वहां पर धनौरा गांव के पास बाघ आ गया। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की नौबत बन गई। हालांकि अधिकारी भी पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - दलितों से आत्मीयता बनाकर वोट बैंक बढ़ाएगी भाजपा, 80 फीसदी मत हासिल करने का तय किया लक्ष्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुथैया मुरलीधरन बोले, भारत बन सकता है वर्ल्ड चैंपियन, टीम में गजब का तालमेल है
विज्ञापन




वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार और कुछ देर में डीएफओ आकाशदीप वधावन भी पहुंचे। देर शाम को बाघ का रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसे रेंज कार्यालय लाया गया। रात नौ बजे बाघ की रेंज कार्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि बाघ घायल अवस्था में मिला था। घायल कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि नर बाघ की उम्र चार वर्ष है। तीन डॉक्टरों के पैनल से रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इनमें एक डॉक्टर दुधवा, एक कतर्नियाघाट और एक सरकारी डॉक्टर रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें