फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Update: कल्याण सिंह को दी गई आक्सीजन थेरेपी, मुख्यमंत्री को देखते ही मुस्कुराए और हाथ उठाकर किया अभिवादन

Sun, 18 Jul 2021 06:46 PM IST
ishwar ashish CM Yogi Adityanath meets to Kalyan SIngh.

सार

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89) लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल पूछते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने पर आक्सीजन थेरेपी दी गई। रविवार दोपहर बाद स्थिति में सुधार नजर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थान पहुंच कर हालचाल लिया। मुख्यमंत्री को देखते ही पूर्व मुख्यमंत्री मुस्कुराए और हाथ उठाकर अभिवादन किया।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई के सीसीएम आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पेट भी फूलने लगा था। ऐसे में तत्काल आक्सीजन थेरेपी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। नए संक्रमण की आशंका जाहिर करते हुए कुछ जांचें कराई गईं हैं। एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाएं बढा दी गई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति गंभीर होने की जानकारी मिलने पर रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई पहुंचे। वह चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ आईसीयू में पहुंच पूरी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के प्रणाम करते ही पूर्व मुख्यमंत्री मुस्कुराए और हाथ उठाकर अभिवादन किया। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि आक्सीजन थेरेपी और एंटीबायोटिक्स देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार होने लगा है। कुछ जांचें कराई गईं हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसी हिसाब से दवाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें