फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी से मिले अर्जेंटीना के राजदूत, व्यापार और कृषि क्षेत्र में निवेश की पेशकश

Thu, 29 Sep 2022 10:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके  सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश में निवेश की पेशकश करते हुए कहा कि अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में अर्जेंटीना के  व्यापार और कृषि के सरकारी प्रतिनिधिमंडल यूपी के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
अर्जेंटीना से आए मेहमान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना ने प्रदेश में व्यापार और कृषि क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार व तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अर्जेंटीना के संस्थानों के साथ जल्द ही एमओयू पर दस्तखत किए जाएंगे। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके  सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश में निवेश की पेशकश करते हुए कहा कि अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में अर्जेंटीना के  व्यापार और कृषि के सरकारी प्रतिनिधिमंडल यूपी के दौरे पर आएंगे। गोब्बी ने फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को अर्जेंटीना के निवेशकों के लिए शानदार अवसर करार दिया। उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना यूपी के साथ व्यापार व कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन


गोब्बी ने प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में राज्य सरकार के  प्रयासों, खास तौर पर मिशन शक्ति को प्रभावशाली बताते हुए महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन की नीतियों की सराहना की। प्रदेश पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए राजदूत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों और क्त्रिस्यान्वयन को अत्यंत उपयोगी बताया। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए ह्यूगो ने प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अर्जेंटीना के प्रशिक्षकों के सहयोग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता जताई।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अगले साल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि अर्जेंटीना के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्जेंटीना की ओर से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को प्रोत्सहित किया जा रहा है।  इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रो लॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र मेें अर्जेंटीना यूपी का अच्छा सहयोगी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें