फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों को जोड़ेगा, कामगारों को रोजगार देगा वेब पोर्टल, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Tue, 25 Aug 2020 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीय विभाग के एकीकृत वेबपोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पोर्टल युवाओं व कामगारों को रोजगार, नौकरी दिलाने और प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में मददगार बनेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह पोर्टल इन्वेस्ट यूपी के तहत पूंजी निवेश बढ़ाने, प्रवासी भारतीयों की क्षमता, योग्यता और ताकत के अनुसार प्रदेश के विकास में भागीदार बनाने और उनके साथ संवाद का मंच बनेगा। पोर्टल पर्यटन की संभावनाओं को असीमित विस्तार देगा।

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना, औद्योगिक विकास एवं एनआरआई आलोक कुमार, मुख्य सचिव आरके तिवारी, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एस. राधा चैहान, प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामगारों व एनआरआई की समस्याओं का होगा समाधान

योगी ने कहा कि विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले कामगारों में सर्वाधिक भागीदारी यूपी की है। इन कामगारों व प्रवासी भारतीयों के भूमि विवाद, पैतृक निवास स्थान पर परिजनों का उत्पीड़न, संकटकाल में फंसे प्रवासी भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी, विदेश में रोजगार नियोक्ता द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, भर्ती व विदेश आवागमन जैसी समस्याएं रहती हैं। यह पोर्टल इस तरह की ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण कराएगा।

10 विभागों से जोड़ा गया पोर्टल, मिलेंगी सभी सूचनाएं 
एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इस पोर्टल से प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और निवेशोन्मुखी नीतियों का विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों में प्रचार-प्रसार हो सकेगा। इस पोर्टल को उद्योग बंधु, एमएसएमई, टूरिज्म, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना सहित 10 विभागों के पोर्टल से लिंक किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें