फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण, जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Fri, 23 Sep 2022 06:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया और अफसरों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सरयू नदी के आस-पास के जिलों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित गांवों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के आदेश दिए।

विज्ञापन


राज्स सरकार के प्रवक्ता के अनुसार करीब 14 जिलों के 247 गांवों में बाढ़ से खराब हुए हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से स्थिति का जायजा लिया।  गोरखपुर के 41 गांव, संतकबीरनगर का एक, बस्ती के 12, अयोध्या का एक, गाेंडा के 24 तथा बाराबंकी के 19 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।  उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने समेत पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से हुई जनहानि, पशु हानि का निर्धारित मानकों के आधार पर सहायता एवं बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण तेज गति से करने का निर्देश दिए। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 जिलों में 25 मिमी से अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

मायावती का सवाल: मोहन भागवत के खुद को उलेमाओं से राष्ट्रपिता कहलवाने से क्या बदल जाएगा बीजेपी का नजरिया
विज्ञापन


Ayodhya Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए जबरन ली जाएगी 25 एकड़ जमीन, किसानों से नहीं बन सकी सहमति
विज्ञापन


टीमें की गई हैं तैनात
प्रभावित क्षेत्र में बचाव टीमें तैनात की गई हैं। गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, अयोध्या, बरेली में 8 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। साथ साथ बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या, मिर्जापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं।  46 जिलों में पीएसी की 17 कंपनियों की 44 टीमों को भी तैनात किया गया है। 44 जिलों में कुल 67 टीमें बचाव कार्य के लिए पहले से तैनात की जा चुकी हैं।

जनहानि पर सीएम ने शोक जताया, राहत राशि देने के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में हो रही अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली तथा डूबने से हुई जनहानि पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल दी जाए। साथ ही विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार भी कराएं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अतिवृष्टि से जिला इटावा में 10, कासगंज में 01, फिरोजाबाद में 03 एवं हमीरपुर में 01 जनहानि, आकाशीय विद्युत से जनपद बलरामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, मैनपुरी में 02 तथा हरदोई में 01 जनहानि, जनपद प्रयागराज में डूबने से 01 जनहानि हुई है। जनपद बलिया में डूबने से 02 व्यक्ति लापता हैं। अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 04, फिरोजाबाद में 07 लोग घायल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें