फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मो. शमी व एथलीट पारुल को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- आप हमारा गौरव हैं

Tue, 09 Jan 2024 08:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली में आयोजित समारोह में क्रिकेटर मो. शमी और एथलीट पारुल चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
मो. शमी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों क्रिकेटर मो. शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेटर मो. शमी को अर्जुन अवार्ड दिए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023' के अंतर्गत, 'क्रिकेट विश्वकप 2023' में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज मो. शमी को प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार-2023' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रामलला की आरती उतारी, जय श्रीराम का उद्घोष गूंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले, काशी की तरह भव्य और दिव्य होगी सरयू आरती


इसी तरह मुख्यमंत्री योगी ने एथलीट पारुल चौधरी को पुरस्कार दिए जाने पर लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023' के अंतर्गत, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी को 'अर्जुन पुरस्कार-2023' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें