यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की बागडोर संभालने के बाद तीसरी बार गोरखपुर पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह सीएम ने गौशाला में गायों को चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने एक-एक गाय को बुलाकर रोटी खिलाई। योगी को गायों के प्रति विशेष लगाव है। गोरखपुर में रहने के दौरान योगी नियमित रुप से अपने गौशाला जाते हैं। यहां उन्होंने हरेक गाय का नाम रखा है और वह उन्हें नाम से ही बुलाते हैं।
शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचे सीएम ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन किए। उसके बाद वह अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर गए वहां पर शीश नवाया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह अपने बैठक कक्ष गए। वहां से उन्होंने डीएम और एसएसपी और जीडीए वीसी ओएन सिंह को बुलाया। जिलाधिकारी से विकास कार्यों के बारे में तेजी लाने को कहा। वहीं, एसएसपी से व्यापारी की हत्या के संबंध में पूछा। कहा कि उसमें क्या हो रहा है। पुलिस क्या कर रही है।
आज सीएम का बस्ती जाने का कार्यक्रम है। वो यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।