फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली: मुख्यमंत्री योगी की सरकारी कर्मचारियों से अपील, एक परिवार को गोद लेकर उनके साथ मनाएं दिवाली

Wed, 03 Nov 2021 10:22 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सरकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों से गरीबों के साथ दिवाली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं साथ ही सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि गरीब परिवारों को गोद लें और उनके साथ दिवाली मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे पास साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और 4 लाख पुलिस बल हैं। उन सभी से अपील है कि एक परिवार को इस अवसर पर गोद लेकर दीपावली उनके साथ मनाएं।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें।

अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उन लोगों द्वारा भी दिये जलाए जाएंगे जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपोत्सव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी प्रसिद्घ हो रहा है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें