फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर अयोध्या में 373 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Tue, 22 Oct 2019 02:19 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तृतीय दिव्य दीपोत्सव पर अयोध्यावासियों को 373.69 करोड़ रुपये की सौगात मिलने जा रही है। यहां पूरी हो चुकी 15 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण का खाका तैयार कर लिया गया है। दीपोत्सव के मुख्य उत्सव 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क से इसे समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह, गुप्तारघाट पर नए घाट का निर्माण, भजन संध्या स्थल, जिला महिला चिकित्सालय में सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या के प्रवेश व निकासी द्वार समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।  

अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव में विकास कार्यों को लेकर शासन-प्रशासन दोनों सतर्क हैं। अब तक अधिकांश विभागों के प्रमुख सचिव से लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव ने औचक निरीक्षण कर योजनाओं की हकीकत को परखा है। इसमें अधिकांश योजनाएं पूर्ण होने को हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन ने 15 बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने की तैयारी कर ली है। इनके विकास कार्य पर 373.63 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में अधिकांश विकास कार्यों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह, राम की पैड़ी की रिमाडलिंग, भजन संध्या स्थल समेत कुछ विकास कार्यों में हल्की-फुल्की कसर रह गई है। शेष कार्य काफी दिनों से पूर्ण हैं। इन सभी कार्यों का लोकार्पण रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के मुख्य उत्सव के दिन करेंगे। 

इन 15 योजना का होगा लोकार्पण

  • विभाग का नाम/लोकापर्ण किए जाने वाले कार्य का नाम/ परियोजना की लागत
  • सरयू नहर खंड/राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह/24.81 
  • पर्यटन/गुप्तारघाट के विकास एवं निर्माण कार्य/35.64
  • पर्यटन/राम की पैड़ी पर स्थित मुख्य चैनल की रिमाडलिंग/27.09
  • पर्यटन/राम की पैड़ी का कार्य/12.64
  • पर्यटन/हनुमानगढ़ी पर प्रवेश व निकास द्वार व शेड का निर्माण/1.43
  • धर्मार्थ कार्य विभाग/भजन स्थल/19.02
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य/महिला चिकित्सालय में 100 शैय्या के मैटरनिटी सेंटर/19.41 
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग/राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज/195.67
  • कृषि विभाग/किसान कल्याण केंद्र अमानीगंज/0.80
  • नगर विकास/अयोध्या गृह पेयजल संयोजन/1.51
  • नगर विकास/फैजाबाद का पेयजल संयोजन पार्ट 2/17.28
  • पशुपालन विभाग/पशुचिकित्सालय अंकारीपुर/0.40
  • लोक निर्माण विभाग/खिहारन संपर्क मार्ग/0.33
  • लोक निर्माण विभाग/फूलगिरी संपर्क मार्ग/0.40
  • लोक निर्माण विभाग/अयोध्या में एनएच 28 के प्ररित्यक्त भाग का चौड़ीकरण/16.17
विज्ञापन

43.44 करोड़ से नगर को 101 सड़कों का मिलेगा नया तोहफा

दिव्य दीपोत्सव में मुख्यमंत्री 15 बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ शहर को 43.44 करोड़ रुपए की लागत से 101 सड़कों का तोहफा देंगे। इसमें सभी सड़कें नगर निगम क्षेत्र की हैं। इसके अलावा 19.99 करोड़ रुपये से 10 अन्य परियोजनाओं का भी मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास किया जाएगा। इसमें मुख्य रुप से गोसाईगंज में लघु सेतु का निर्माण, ददेरा में राजकीय इंटर कॉलेज, कोमाख्या भवानी में अतिथि गृह का निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें