फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या के साजिशकर्ता लाए गए लखनऊ, कड़ी सुरक्षा में हो रही पूछताछ

Tue, 22 Oct 2019 12:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • सूरत से तीन साजिशकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया, आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे
  • गोपनीय स्थान पर पुलिस के साथ ही खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों ने की पूछताछ
  • अफसरों ने बैठक कर तय की रणनीति, पूछताछ के आधार पर पुलिस टीमें गैर जनपद भेजीं
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाका के खुर्शेदबाग इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रचने वाले गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख व फैजान यूनुस को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले आया गया। यहां एसआईटी के साथ ही एनआईए, एटीएस, आईबी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी दिनभर उनसे पूछताछ करते रहे। 
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तीनों साजिशकर्ताओं को कड़ी सुरक्षा में एक गोपनीय स्थान पर रखा गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी को सौंपी गई है।

एसएसपी ने बताया कि तीनों साजिशकर्ताओं को रविवार देर रात फ्लाइट से लखनऊ लेकर आया गया। इस बीच कानपुर देहात का टैक्सी चालक, कानपुर के रेलबाजार स्थित मोबाइल फोन दुकानदार समेत तीन लोगों को भी लखनऊ ले आया गया। 
विज्ञापन


एसआईटी ने साजिशकर्ताओं व उपरोक्त तीन संदिग्धों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। दोपहर को कुछ देर के लिए सभी साजिशकर्तओं व तीनों संदिग्धों को एसएसपी के आवास पर लाया गया, जहां एसआईटी प्रभारी आईजी रेंज एसके भगत, एएसपी क्राइम दिनेश पुरी, सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा और उन्नाव के एएसपी के साथ साइबर सेल व सर्विलांस टीम ने उनसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए। 

शाम करीब साढ़े चार बजे कानपुर देहात और कानपुर से लाए गए साजिशकर्तओं व तीन संदिग्धों को अलग-अलग जगह भेज दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि साजिशकर्ताओं की सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। उधर, तीनों से पूछताछ में मिली जानकारियों पर अधिकारी दिनभर मंथन करते रहे। पुलिस की कई टीमें गैर जनपद भी रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

साजिशकर्ताओं से पूछे गए यह सवाल 

  • कमलेश की हत्या का इरादा कब और कैसे बना
  • साजिश भारत में रची गई या दुबई में
  • हत्या के लिए बाकी साथियों को कैसे जोड़ा
  • हत्या के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए
  • कमलेश के बारे में जानकारियां कैसे जुटाईं
  • वारदात में किन-किन लोगों का सहयोग लिया
  • वारदात के लिए पिस्टल कहां से आई
  • आर्थिक मदद व संसाधन किसने जुटाए
  • किन प्रदेशों और शहरों के लोगों ने मदद की
  •  लखनऊ में कौन-कौन मददगार हैं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें