फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में डेढ़ घंटे में झूमे के बरसे बादल, 7.2 मिमी गिरा पानी

विज्ञापन
हजरतगंज में बारिश में भींगतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को दोपहर तक चिलचिलाती धूप और भीषण उमस के बाद शाम को माैसम बदला। अपराह्न तीन बजे के करीब घने बादल छा गए। इसके बाद शाम करीब चार बजे अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलती रही। बारिश के दाैरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलीं। शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के असर से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बारिश के बाद माैसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। देर शाम लोग घूमने के लिए भी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव क्षेत्र से राजधानी में फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। अगले दो-तीन दिन छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश से दो दिन में पारे में दो डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें