फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी कंपनी ने बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक से 5.51 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शाइन सिटी कंपनी के मालिक व एजेंट के खिलाफ बृहस्पतिवार को गोमतीनगर थाने में 5.51 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई। पीजीआई इलाके के तेलीबाग निवासी पीएनबी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दुर्गेश प्रताप सिंह से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन

दुर्गेश के मुताबिक वर्ष 2014 में उनका संपर्क शाइन सिटी के एजेंट गौतम से हुआ था। उसने गोमतीनगर स्थित कंपनी के दफ्तर में उनकी मुलाकात मालिक राशिद नसीम से कराई। दोनों ने उनसे हैव हायर सिटी योजना के तहत प्लॉट बुक कराने की बात कही। आरोपियों की बातों में आए दुर्गेश ने 5.51 लाख रुपये में प्लॉट बुक कराया, जिसका भुगतान उन्होंने चार वर्ष की किस्त में किया। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। विरोध पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें