लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को समीक्षा बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बसअड्डे समेत अन्य ऐसी जगहों को चिह्नित करें और जरूरत हो तो शौचालय बनाएं। मंडलायुक्त ने सड़कों की सफाई सुबह पांच से दस बजे तक कराने को कहा।
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों की भागदारी सुनिश्चित कराने के लिए कहा। इसके लिए फीडबैक प्रणाली विकसित करने को कहा, ताकि फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जा सकें। कार्यों की निगरानी के लिए भी टीम गठित करने को कहा।