फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश प्रभु ने शुरू की क्लीन माई कोच सेवा

Sat, 12 Mar 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एक एसएमएस पर होगी सफाई - फोटो : Demo
विज्ञापन
ट्रेन में सफर के दौरान कोच में गंदगी होने पर 58888 पर मैसेज भेजकर आधे घंटे में सफाई कर्मचारी को बुला सकते हैं। इतना ही नहीं सफाई से संतुष्ट या असंतुष्ट होने पर फीडबैक भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को ‘क्लीन माई कोच’ सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हजरतगंज स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जीएम राजीव मिश्र व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने भी भाग लिया। 

जीएम राजीव मिश्र  ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने केलिए मोबाइल पर क्लीन लिखकर स्पेस दें फिर पीएनआर नंबर लिखकर 58888 पर भेजें। मैसेज भेजने केबाद एक कोड मिलेगा। साथ ही मैसेज ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सेवा(ओएचबीसी) के कर्मचारियों को पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


30 मिनट के भीतर एक सफाईकर्मी आएगा। सफाई करने के बाद आपसे कोड पूछेगा। अगर आप सफाई से संतुष्ट नहीं है तो उसे कोड न बताएं। इसके अतिरिक्त क्लीन माई कोच की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

हो चुका है इस सुव‌िधा का ट्रायल - फोटो : Demo
इस दौरान अगर सफाईकर्मी नहीं पहुंचता है तो आपका मैसेज सीनियर डीएमई को पहुंच जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में नॉन ओएचबीसी 21 ट्रेनों व सामान्य ट्रेनों में भी इसे शुरू किया जा सकता है। बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस सुविधा का शुभारंभ गत सितंबर माह में गोरखधाम एक्सप्रेस में किया गया था।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सुविधा सितंबर से शुरू हुई थी, जिसके बाद से 38 फीसदी मामलों को 20 मिनट के भीतर हल कर लिया गया। 27 फीसदी को सॉल्व करने में 21-40 मिनट लगे, 16.4 प्रतिशत में 40-60 मिनट और 18 फीसदी मामले ऐसे रहे, जहां बोगियों की सफाई में एक घंटे से अधिक का वक्त लगा।

पुष्पक, अवध, कुशीनगर,  गोरखधाम,  वैशाली,  रायपुर गरीब रथ, भोपाल गरीब रथ, लखनऊ जयपुर,  कृषक, लखनऊ चंडीगढ़, लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट, गोरखपुर-पूर्णा एक्सप्रेस, एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस एवं काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें